स्वास्तिक क्यों पूजा जाता है

अनादिकाल से ऋषि-महर्षि, शास्त्रों के मर्मज्ञ विद्वान पूर्वाचार्य प्रत्येक कार्य का शुभारंभ ‘स्वस्ति’ वाचन से ही कराते चले आ रहे हैं। आज भी स्वस्तिवाचन से ही समस्त मांगलिक कार्य को शुरू किया जाता है। स्वास्तिक चिह्न का सभी धर्मावलम्बी समान रूप से आदर करते हैं। बर्मा, चीन, कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, जापान आदि अन्यान्य देशों में इसे सम्मान प्राप्त है। यह चिह्न र्जमन राष्ट्र ध्वज मंे सगौरव फहराता’ है। पूजन हेतु थाली के मध्य में रोली के स्वास्तिक बनाकर अक्षत रखकर श्री गणेशजी का पूजन कराया जाता है। कलश में भी स्वास्तिक अंकित किया जाता है। भवन द्वार (चैखट) पर सतिया अंकित किया जाता है। जहां ऊँ, श्री, ऋद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ लिखा जाता है वहीं सतिया भी अपना विशेष स्थान रखता है। बच्चे के जन्मोत्सव पर आचार्य से पूछकर सद्गृहस्थों में विदूषी महिलायें सतियो रखने के पश्चात ही गीतादि मांगलिक कार्यों को शुरु करती हैं। सतिया श्री, ऋद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ, श्रीगणेश अनुपूरक सुखस्वरूप हैं। ऊँ श्री स्वस्तिक सकल, मंगल मूल अधार। ऋद्धि-सिद्धि शुभ लाभ हो, श्री गणेश सुखसार।। ‘स्वस्तिक’ संस्कृत भाषा का अव्यय पद है। पाणिनी व्याकरण के अनुसार इसे व्याकरण कौमुदी में अव्यय के पदों में गिनाया जाता है यह ‘स्वस्तिक’ पद ‘सु’ उपसर्ग तथा ‘अस्ति’ अव्यय (क्रम 61) के संयोग से बना है, यथा सु$अस्ति=स्वस्ति। इसमें ‘इकोयविच’ सूत्र के उकार के स्थान में वकार हुआ है। स्वस्ति में भी ‘अस्ति’ को अव्यय माना गया है और ‘स्वस्ति’ अव्यय पद का अर्थ कल्याण, मंगल, शुभ आदि के रूप में किया गया है जब ‘स्वस्ति’ अव्यय से स्वार्थ में ‘क’ प्रत्यय हो जाता है तब यही ‘स्वस्ति’ स्वस्तिक नाम पा जाता है। परंतु अर्थ में कोई भेद नहीं होता। सारांश यह है कि ‘ऊँ’ और ‘स्वस्तिक’ दोनों ही मंगल, क्षेत्र, कल्याण रूप, परमात्मा वाचक हैं। इनमें कोई संदेह नहीं। ऊँ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः प ूषा विश्ववेदः। स्वस्ति नस्ताक्ष्र्यों अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातुः।। महान यशस्वी प्रभु हमारा कल्याण करें, सबके पालक सर्वज्ञ प्रभु हमारा कल्याण करें। सबके

,

  1. Leave a comment

Leave a comment